How to Sell Products on Flipkart – Complete detail हिंदी में

Flipkart पर products sell  करना आज हर दुकानदार चाहता है। Online market  के बारें में बिल गेट्स ने एक बार कहा था: “यदि आपका business इंटरनेट पर नहीं है, तो आपका business प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाएगा।” आज के परिदृस्य में ये बात एकदम सटीक बैठती है। आज से केवल आधा दशक पहले भारत में online shopping higher  class  तक ही सीमित था। ऐसा माना जाता था कि जिनके पास अतिरिक्त पैसा और समय है वही लोग ऑनलाइन खरीदारी करेंगें। परन्तु आज ऐसा लगता है जैसे, भारत में, ऑनलाइन खरीदारी हमारी संस्कृति का एक हिस्सा हो। आज हम घर बैठे अपने जरुरत के हर सामान की ऑनलाइन खरीदारी करते है। इसमे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फ़ोन, दवाएं, किराने का सामान, कपडे, ब्यूटी प्रोडक्ट्स आदि शामिल है।

COVID-19 महामारी में लॉकडाउन के कारण स्थानीय दुकानदारों को भरी नुकसान का सामना करना पड़ा। वहीं लॉकडाउन के बावजूद भारत का ई-कॉमर्स व्यापार 2020 की अंतिम तिमाही में 36% बढ़ा। Online Sellers ई-कॉमर्स पर 2021 में मजबूत बिक्री वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। ई-कॉमर्स उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए परिवर्तन की अगली लहर की शुरुआत कर रहा है। यदि आप अनंत मुनाफे की दुनिया में एक पैर जमाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह एकदम सही समय है।

ऑनलाइन खरीदारी में लगातार होती बढ़ोतरी को देखते हुए, ऑनलाइन मार्केटप्लेस प्रदान करने वाली कंपनियां, अपने प्लेटफार्म पर बिक्री बढ़ने के लिए नए नए विक्रेताओं की तलाश कर रही है। भारत में अमेज़न और फ्लिकार्ट इस छेत्र में अग्रणी कंपनियां है। Flipkart पर sell करना बहुत आसान है। लेकिन अगर आपको यह प्रक्रिया मुश्किल लगती है तो हम प्रत्येक बिंदु को विस्तार से समझेंगे।

फ्लिपकार्ट पर सामान कैसे बेचें (How to Sell Products on Flipkart)

Flipkart पर products sell करने के लिए पहले पंजीकरण करना होता है । फ्लिपकार्ट पर रजिस्टर करने के लिए आपको कुछ अनिवार्य डाक्यूमेंट्स की जरुरत होती है। जो इस प्रकार है:-

फ्लिपकार्ट पर पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for Seller Registration on Flipkart)

  1. Company Legal Name:- Flipkart पर product sell करने के  लिए सबसे पहले आपको अपनी कंपनी को रजिस्टर करना पड़ेगा। आप अपनी कंपनी को प्राइवेट लिमिटेड या LLP के तौर पर रजिस्टर करा सकते है। या फिर आप Proprietor Firm बना के भी शुरुआत कर सकते है, जोकि एक सस्ता विकल्प है। कंपनी या फर्म का रजिस्ट्रेशन आप किसी भी CA के जरिये करा सकते है। इस प्रक्रिया में आपको 10 से 15 दिन का समय लग सकता है।
  2. PAN कार्ड (Company Pan Card): – Online Seller बनने के लिए आपको अपनी कंपनी के PAN नंबर की जरुरत पड़ेगी। प्राइवेट लिमिटेड और LLP के सन्दर्भ में CA आपका PAN रजिस्टर करके दे सकता है। Proprietor Firm के सन्दर्भ में आपका व्यक्तिगत PAN ही मान्य होगा। आपको अलग से PAN रजिस्टर नहीं करना पड़ेगा। PAN कार्ड बनवाने में आपको 7 से 10 दिन का समय लग जाता है।
  3. Company GSTIN: – Online product sell करने के लिए GSTIN अनिवार्य है। लेकिन अगर आप ऐसी श्रेणी में सामान बेचना चाहते है जिसपर टैक्स शून्य है तो आपको GSTIN की जरुरत नहीं पड़ेगी। बाकि किसी भी वर्ग के लिए टैक्स का लेखाजोखा रखने के लिए आपको अपनी कंपनी के GSTIN नंबर लेना पड़ेगा। GSTIN रजिस्टर करने के लिए आप www.gst.gov.in लिंक पर जाके खुद कर सकते है। या फिर आप इसमें अपने CA के मदद ले सकते है। GSTIN registration में 2 से 6 दिन का समय लगता है।
  4. बैंक खाता (Company Bank Account): – Flipkart से पैसो की लेनदेन के लिए आपको एक बैंक खाते की जरुरत पड़ती है। आप किसी भी बैंक में अपनी कंपनी या फर्म के नाम पर खाता खुलवा सकते है। अगर ये चालू खाता (Current Account) हो तो बेहतर रहेगा।
  5. मोबाइल नंबर (Mobile Number):- आपको Flipkart पर रजिस्टर करने के लिए एक मोबाइल नंबर की जरुरत होगी। फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन सेलर बनने के बाद आपको अलर्टस और जरुरी सूचनाएं इसी नंबर पर उपलब्ध कराई जाएँगी।
  6. ई-मेल आईडी (E-Mail ID): – पंजीकरण के लिए आपको एक ई-मेल आईडी की भी जरुरत पड़ेगी। आगे चलकर आपको आपके बिज़नेस से संभंधित जानकारी, आर्डर डिटेल्स आदि इसी पर उपलब्ध कराइ जाएँगी।

यदि आपके पास ऊपर बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज हैं तो आप अपनी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। Flipkart पर पंजीकरण के लिए आप https://seller.flipkart.com/ लिंक पर जाएँ। यहां हम चरणबद्ध तरीके से आपको Flipkart Seller बनने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दे रहे है।

फ्लिपकार्ट विक्रेता खाता बनाना (How to Register on Flipkart to sell products)

 Step 1

आप Flipkart के https://seller.flipkart.com/ पेज पर जाये। वहाँ आपको एक समान पैनल दिखाई देगा। Join Us Now option  के नीचे मोबाइल नंबर डालने के लिए एक टेक्स्ट बॉक्स मिलेगा। वह अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Register Now पर क्लिक करके आगे बढ़ जाएँ।

flipkart enter mobile number to join

Step 2

आगे बढ़ने पर आपको नीचे दिए गए पेज के समान एक ‘Create your Seller Account’ पेज पर भेज दिया जाएगा। आपके मोबाइल फ़ोन पर एक OTP आया होगा उससे इस फॉर्म में अंकित करें। विक्रेता खाता फॉर्म पर अपना ई-मेल और नाम भर करके और “Sign Up” पर क्लिक करें।

flipkart seller registration form

Step 3

अगले चरण में आपको अपने Flipkart Account के लिए पासवर्ड सेट करना होगा। जिसका पेज नीचे दिए गए पेज की तरह दीखता है। पासवर्ड अंकित करने के बाद “Set Password” पर क्लिक करके आगे बढ़ जाएँ।

flipkart set password textbox

Step 4

इस चरण में आपको अपने स्टोर के लोकेशन का पिन वेरीफाई करना होगा। अपने पिन कोड ऑफ़ दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में अंकित करें और “Verify” पर क्लिक करें। पिन कोड के सफलतापूर्वक सत्यापन पर आपको एक ई-मेल प्राप्त होगा।

flipkart check pickup pincode

Step 5

पिन कोड verify होने के बाद आपको एक मैसेज दिखाई देगा और उनके नीचे “Pick Up Address” भरने के लिए जगह दिखाई देगी। अपने स्टोर का पता भरने के बाद आप “Continue” पर क्लिक करके आगे बाद जाये।

flipkart provide pickup address

Step 6

अगले चरण में आपसे आपके व्यापर की GSTIN संख्या मांगी जाएगी। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुन कर आप “Continue” पर क्लिक करके आगे बढ़ जाये।

enter gst number

Step 7

फिर आपको “Bank Details” के पेज पर प्रेषित कर दिया जाएगा। अपने सुविधाजनक विकल्प का चयन करें और “Continue” पर क्लिक करें। आपको एक सत्यापन मेल प्राप्त होगा। मेल में आपको अपने ई-मेल के “Verification” का लिंक होगा। उस लिंक के जरिये अपना ईमेल सत्यापित करें। अब आप अपनी ऑनलाइन बिक्री शुरू करने के करीब है।

flipkart provide bank details

अब आपका फ्लिपकार्ट पर सफलतापूर्वक पंजीकरण हो गया है। यहाँ से आपको “Flipkart Seller Dashboard” पर पुनर्निर्देशित किया जाता है। इसी डैशबोर्ड के जरिये आप अपना “Flipkart Account” सफलतापूर्वक संचालित कर सकते है। Flipkart Seller Dashboard को नीचे समझाया गया है।

फ्लिपकार्ट विक्रेता डैशबोर्ड (Seller Dashboard)

Step 1

फ्लिपकार्ट डैशबोर्ड नीचे दिए उदहारण के सामान दिखाई देता है। विक्रेता डैशबोर्ड के दाई तरफ आपके “Flipkart Account” के डिटेल्स दिखाए गए है।

flipkart seller dashboard

Step 2

आपको डैशबोर्ड पर स्कैन किये गए दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों में GSTIN प्रमाणपत्र, हस्ताक्षर और बैंक खाते का रद्द किया गया चेक शामिल है।

kyc icons

Step 3

यहाँ आपको अपने स्टोर के बारें में जानकारी देनी है। जब खरीदार आपके उत्पादों को ब्राउज़ करेंगे तो उसको यही विवरण प्रदर्शित किया जाता है।

enter store details

Step 4

अगर आपने पंजीकरण के दौरान अपना GSTIN संख्या दर्ज नहीं की थी, तो उसे आप यहाँ से दर्ज कर सकते है। GSTIN दर्ज करने के बाद “Verify” पर क्लिक करें और वेरीफाई होने के बाद “Save” कर दें।

verify GSTIN

Step 5

अगले चरण में आपको अपना हस्ताक्षर दर्ज करना है। यहाँ आप सुविधानुसार विकल्प चुन सकते है।

upload signature

Step 6

यहाँ आपको अपने बिज़नेस से सम्बंधित अपने बैंक अकाउंट के डिटेल देने होते है। कृपया व्यक्तिगत खाते के विवरण न दें. उसके अमान्य होने की सम्भावना है। बिज़नेस के Current Account का डिटेल दें।

provide bank details

Step 7

इस चरण में आपको flipkart पर products sell के लिए अपने products को list करना है। आप फ्लिपकार्ट पर पहले से उपलब्ध उत्पाद को बेचने का विकल्प भी चुन सकते है या अपने खुद के उत्पाद भी डाल सकते है। जब आप फ्लिपकार्ट पर कोई उत्पाद डालते हैं, तो उसे लिस्टिंग कहा जाता है। Product Listing पर जानकारी के लिए फ्लिपकार्ट की वीडियो को भी देख सकते है। इसके बाद भी अगर आपको लिस्टिंग में परेशानी होती है तो फ्लिपकार्ट की सहायता टीम आपकी मदद करेगी।

list products on flipkart

Step 8

Flipkart पर संचार के लिए सत्यापित ई-मेल आवश्यक है। अगर आप ई-मेल को Verify करना भूल जाते है तो यहाँ से Verification Link को पुनः भेज सकते है।

email verification form

अब आपका Flipkart Seller के तौर पर registration पूरा हो गया है। अब आप आधिकारिक तौर पर अपने products को Flipkart पर sell कर सकते है। Product Listing आप Flipkart Seller Dashboard से कर सकते है। हम आपको उत्पाद प्रविष्टि के लिए चरण दर चरण प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

 

अपने उत्पाद को कैसे सूचीबद्ध करें (How to list your products)

Step 1

Flipkart Seller Dashboard में ऊपर की तरफ मुख्या मेनू है। वहाँ पर आपको “Listing” नाम से टैब मिलेगा। लिस्टिंग पर क्लिक करें। एक ड्रॉपडाउन दिखाई देगा। “My Listing” पर क्लिक करें।

product listing menu flipkart

Step 2

आपको “Listing Management” नामक पेज पर भेजा जायेगा। जहाँ पर आपको आपके द्वारा सूचीबद्ध किये सभी products दिखाई देंगे। इसी पेज के दाहिने शीर्ष कोने पर आपको “New Listing” नाम का एक टैब मिलेगा। इस टैब को क्लिक करें।

flipkart seller show listed products

Step 3

टैब पर क्लिक करने से आपको नीचे दिए पेज के सामान दिखने वाले पेज पर ले जायेगा। यहाँ से आप चुन सकते हैं कि आप किसी एक उत्पाद को सूचीबद्ध करना चाहते हैं या थोक में उत्पादों को सूचीबद्ध करना है। अपनी सुविधा अनुसार विकल्प चुनें।

add neww products on flipkart

Step 4

यदि आपने “Add a Single Listing” विकल्प को चुना है तो आपको नीचे दिखाए सामान पेज पर ले जाया जायेगा। यहाँ पर अपनी इच्छित product श्रेणी का चयन करें, ब्रांड का चयन करने के लिए आगे बढ़ें और फिर अपने उत्पाद की जानकारी प्रदान करें। इस तरह आप एक एक करके अपने products को सूचीबद्ध कर सकते है।

product single listing

Step 5

अगर आपने “Add Listings in Bulk” विकल्प को चुना है तो आपको नीचे दिखाए सामान पेज पर ले जाया जायेगा। आपको उसी प्रक्रिया का पालन करना होगा जैसा कि पिछले चरण में एकल उत्पाद को सूचीबद्ध करने में किया है। यहाँ पर आप थोक में products सूचीबद्ध कर सकते है।

products bulk listing

Step 6

Products list होने के बाद, आप “Inventory” टैब पर जाके “Inventory Health” पर क्लिक करके अपनी इन्वेंट्री की जांच कर सकते हैं। यहाँ आपको अपने products की उपलब्धता के बारें में सारी जानकारी मिल जाएगी।

product inventory

अब आपके products सूचीबद्ध हो गए है और flikart पर sell के लिए तैयार है। एक बार जब आप ग्राहक प्राप्त करना शुरू कर देते हैं, तो आप अपने ऑर्डर की स्थिति की जांच कर सकते हैं। इसके लिए आप “Orders” टैब पर जाएं। वहाँ पर आप अपने आर्डर से सम्बन्ध्ति निम्न जानकारियां जान सकते है।

 

How to check Active Orders

Active Orders पेज पर जाने से आपको सामान पेज दिखाई देगा। यहाँ आप अपने “Warehouse Location” के साथ-साथ “Order ID” दर्ज करके अपने ऑर्डर देख सकते हैं।

list new orders flipkart

How to check Returns

आप Order टैब के अंदर “Returns” टैब पर क्लिक करके अपने रिटर्न ऑर्डर्स की जांच कर सकते हैं। उस टैब पर जाने से आपको कुछ इस तरह का पेज दिखाई देगा।

return order tab

Cancellation of Orders

आप “Cancellation” टैब पर जाके अपने कैंसिल ऑर्डर्स के बारें में जानकारी पा सकते है। कैंसलेशन आर्डर पेज कुछ ऐसा दिखाई देगा।

flipkart cancelled orders list

अब आप फ्लिपकार्ट पर एक सक्रिय विक्रेता बन गए हैं। अभी भी कुछ चीजें हैं जिन्हें आपको अवश्य जानना चाहिए जैसा कि हमने नीचे वर्णित किया है।

भुगतान निपटान (Payment Settlement)

अब आप फ्लिपकार्ट पर सामान बेच रहे हैं । Online eCommerce fraud को रोकने के लिए flipkart order delivery  के 7-15 business days के भीतर आपका पैसा आपके बैंक खाते में transfer करता है। अधिक जानकारी के लिए आप अपने सेलर पैनल के पेमेंट टैब में जाके “Payment Overview” पर जाएँ।

शुल्क संरचना (Fee Structure)

Flipkart पर products sell से पहले आपको उसके मूल्य निर्धारण विवरण (Pricing Details) की जानकारी होनी बहुत जरुरी है। फीस में मुख्य रूप से Commission fees, Shipping fees, Collection charges, Fixed fees और GSTIN शामिल है। सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप फ्लिपकार्ट के इस https://seller.flipkart.com/sell-online/pricing लिंक पर जाएँ।

आपके उत्पादों के लिए पैकिंग सामग्री (Packing Material for Your Products)

Flipkart अपने विक्रेताओं के लिए भुगतान के आधार पर पैकिंग सामग्री प्रदान करता है। आप अपने पंजीकृत ई-मेल आईडी से पैकिंग सामग्री का आर्डर दे सकते है। आपके लिए फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म पर बेचने के लिए उनकी ब्रांडेड पैकिंग सामग्री का उपयोग करना अनिवार्य है।

उपरोक्त दी गई जानकारी फ्लिपकार्ट पर प्रोडक्ट सेल करने के लिए है। अमेज़न पर अपने सामान को बेचने के लिए  Amazon Seller Central पर जाकर Registration किया जा सकता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!