Men with different heights

How to increase height – रुकी हुई height को फिर से बढ़ाये

क्या आप अपनी लम्बाई से खुश नहीं है? आप अपनी लम्बाई बढ़ाना चाहते है? और क्या आप अपनी लम्बाई बढ़ने के तरीके  जानना चाहते है? यदि उत्तर हाँ- है, तो आपको आपके सभी सवालों के जवाब इस लेख में मिलेंगे। जानिए हिंदी में  how to increase your height. 18 वर्ष के पहले और बाद में भी। 

Good Height व्यक्तित्व को निखरती है। स्त्री हो या पुरुष, बच्चें हो या व्यस्क सभी अच्छी लम्बाई की चाहत रखते है। पुरषों में लम्बाई को लेके उन्मांद ज्यादा देखने को मिलता है। एक अच्छी लम्बाई पुरुषों को आत्मविश्वास देती है। माता-पिता भी अपने बच्चो की लम्बाई बढ़ने के लिए नित नए प्रयोग करते रहते है। हालाँकि, लम्बाई आपके व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मगर, लम्बाई के मामले में हम कोई भारी बदलाव नहीं कर सकते है।

किसी व्यक्ति की लम्बाई सामान्यत 18 वर्ष तक बढ़ती है। हमारे शरीर में लम्बाई को नियंत्रित करने के लिए हार्मोन्स होते है। जिन्हे ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन (Human Growth Hormone – HGH) कहते है। ये हार्मोन हमारे मस्तिष्क के निचले हिस्से के नीचे स्थित पिट्यूटरी ग्रंथियों द्वारा स्रावित होते हैं। यही हार्मोन हमारी हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में सहायक होता है। व्यक्ति की लम्बाई उनके माता-पिता के जींस पर भी निर्भर करती है। यदि माता-पिता छोटे कद के हैं, तो संभावना है कि उनके बच्चे भी छोटे कद के होंगे। 

लम्बाई बढ़ने को प्रभावित करने वाले कारक (Factors affecting height increase)

इससे पहले की हम आपकी लम्बाई बढ़ाने (how to increase your height) के विषय में बात करें। उससे पहले हमें ये जानने की जरुरत है कि वो कौन से कारक है जो हमारी लम्बाई की वृद्धि को प्रभावित करते है। गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान, जन्म के समय कम वजन, अपर्याप्त प्रसवोत्तर देखभाल और किशोरावस्था के दौरान ख़राब स्वास्थ हमारी लम्बाई के बढ़ने को प्रभावित करते है। बाकि कारणों का नीचे विश्लेषण किया गया है। 

जींस (Genes) और होर्मोनेस (Hormones)

व्यक्ति के अधिकांश शारीरिक गुणों जैसे रंग, वजन, लम्बाई, शरीर की बनावट आदि के लिए उसके जींस जिम्मेदार होते है। अनुवांशिकी आपकी लम्बाई बढ़ने को 60 से 80 प्रतिशत निर्धारित करती है। माता-पिता की लम्बाई के अनुपात में ही बच्चो की लम्बाई बढ़ती है। बहुत कम मामलों में अपवाद देखने को मिलता हैं।

हार्मोन्स हमारे शरीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। ह्यूमेन ग्रोथ हॉर्मोन हमारी लम्बाई के अलावा हमारी मांसपेशियों और हड्डियों के निर्माण में भी मदद करते है। ह्यूमन ग्रोथ हॉर्मोन में किसी भी तरह का असंतुलन हमारे शारीरिक विकास को प्रभावित करता है। जिसमें हमारी शारीरिक लम्बाई भी शामिल है। 

आजकल बढ़ता हुआ तनाव (Tension)

ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन पिट्यूटरी ग्रंथियों द्वारा स्रावित होते है। इस ग्रंथि का सीधा जुड़ाव हमारे मस्तिष्क से है। तनाव के दौरान व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान रहता है। जिसके फलस्वरूप हॉर्मोन ग्रंथियों की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है। और अंततः उसका प्रभाव हमारे शारीरिक विकास पर पड़ता है। 

पोषण की कमी (Malnutrition)

शारीरिक विकास के लिए पोषण आवश्यक है। आहार में पोषक तत्वों की कमी हमारे शारीरिक विकास को प्रभावित करती है। इसीलिए, बचपन से ही, बच्चों को उचित भोजन दिया जाना चाहिए। उनके भोजन में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, मिनरल आदि पोषक तत्व उचित मात्रा में होना चाहिए। जहाँ गलत आहार से बच्चे मोटे हो सकते है वही सही आहार से उनकी लम्बाई बढ़ सकती है। अच्छी लम्बाई पाने के लिए हमें किशोरावस्था में भी संतुलित आहार लेना चाहिए।

 चारो तरफ बढ़ रहा प्रदूषण (Pollution)  

प्रदुषण हमारे शारीरिक विकास (physical growth) के लिए बहुत हानिकारक है। विशेषज्ञ अध्ययनों से पता चला है कि प्रदूषण का मनुष्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। शहरी लोग प्रदूषण से ज्यादा प्रभावित होते है। इसीलिए हमें प्रदूषित माहौल से दूरी बनानी चाहिए। 

प्राकृतिक और घरेलु तरीके से लम्बाई बढ़ाने के उपाए (Natural and home remedies to increase your height)

अब तक हम समझ चुके हैं कि हमारी शारीरिक लम्बाई (body height) को कौनसे कारण प्रभावित करते है। जींस के अलावा, हमारे शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न करने वाले, सभी कारणों को नियंत्रित कर सकते है। आइए अब हम जानते है कि कैसे किसी व्यक्ति की लम्बाई को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाया जाये। अगर आप नीच दिए उपायों पर गौर करेंगे, तो आप कम-कम 2 इंच तक अपनी लम्बाई बढ़ा सकते है।   

लम्बाई बढ़ाने के लिए संतुलित आहार (Balanced Diet to increase height)

Balance diet to increase height

 

अच्छी लम्बाई पाने के लिए सबसे जरुरी है, आप संतुलित आहार लें। आपके भोजन में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर आदि तत्व प्रचुर मात्रा में हों। हरी सब्जियां, फल, मेवे, अंडा, दूध, चिकेन, मछली आदि सामग्री शामिल होनी चाहिए। ये सभी सम्पूर्ण शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है। चीनी और उससे बनने वाली चीजों तथा जंक फ़ूड से दूर रहना चाहिए। ये हमारे शरीर में वसा का निर्माण करते है। जिससे मोटापा बढ़ता है और हमारे शारीरिक विकास मे बाधा उत्पन्न होती है।

लम्बाई बढ़ाने के लिए सामान्य व्यायाम (Common exercises to increase height)

रस्सी कूदना, स्ट्रेचिंग व्ययाम, बार से लटकना आदि व्ययाम आपको नियमित करना चाहिए। इसके अलावा बास्केटबॉल, फुटबॉल, रनिंग और तैराकी जैसे खेल भी आपकी लम्बाई बढ़ाने में सहायक होते है। अगर आप व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं तो यह और भी फायदेमंद होगा। 

लम्बाई बढ़ाने के लिए योग (Yoga to increase height)

Yoga steps for height growth

 

नियमित योगाभ्यास आपकी लम्बाई बढ़ाने का सबसे प्रभावी तरीका है। योग न केवल आपकी लम्बाई, बल्कि यह आपके शरीर के वजन को भी नियंत्रित रखता है। योग में कई आसन आपकी रीढ़ और पीठ की मांसपेसियों पर ध्यान केंद्रित करते है। इन आसनों को करने से उन जगहों की मांसपेशियां तनाव मुख्त होती है और हड्डियां मजबूत बनती है। जिसके फलस्वरूप आपके शारीरिक विकास में मदद मिलती है।

सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) भुजंगासन (Cobra Pose), वृक्षसन (Tree Pose), ताड़ासन (Mountain Pose), त्रिकोनासन(Triangle Pose), सुखासन (Pleasant Pose) जैसे योग विशेष रूप से व्यक्ति की लम्बाई बढ़ाने के लिए ईजाद किए गए हैं। नियमित योग से आप बहुत जल्दी अपनी लम्बाई बढ़ा सकते है। 

लम्बाई बढ़ाने के लिए अच्छी नींद (Good sleep to increase height)

अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद बहुत जरुरी है। हमारा शरीर सोते समय बहुत से हॉर्मोन्स का उत्सर्जन करता है। जिनमे ग्रोथ हॉर्मोन भी शामिल है, जो आपकी लम्बाई बढ़ाने में सहायक है। इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को 7-8 घंटे की नींद जरुर लेनी चाहिए। वहीं बच्चो को 8-10 घंटे सोना चाहिए।

लम्बाई बढ़ाने के लिए पानी खूब पिएं (Drink Plenty of water to increase height)

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। हमारे शरीर में बहुत से विषैले पदार्थ होते है जिनको बहार निकलना जरुरी होता है। पानी हमारी उसी प्रक्रिया में मदद करता है। नियमित और सही मात्रा में पानी पीने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। पानी हमारे पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। जिससे हमारा शरीर जरुरी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। जिससे हमारे शारीरिक विकास में मदद मिलती है. और हमारी लम्बाई भी सही अनुपात में बढ़ती है।

सही मुद्रा (Correct Posture to grow taller)

Right posture to increase height

सही मुद्रा आपकी height increase करने में सहायक होती है। सही मुद्रा आपके व्यक्तित्व में बहुत प्रभाव डालती है। वहीं गलत मुद्रा आपके शरीर पर विपरीत प्रभाव डालती है। गलत मुद्रा व्यक्ति के रीढ़ ही हड्डी पर प्रभाव डालती है, जिससे व्यक्ति की मानक लम्बाई कम हो जाती है। एक मजबूत पीठ आपको 2 इंच तक ऊँचा खड़े होने में सक्षम बनती है। चलते समय या बैठते समय हमेश अपनी पीठ को सीधा रखें। सोते समय भी आपको अपने मुद्रा को सही रखना चाहिए। बहुत मुलायम गद्दे पर नहीं सोना चाहिए। एक उचित मुद्रा बनाये रखने से आपको अपने शरीर की उचित वृद्धि और लम्बाई प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Height Grow करने के लिए विटामिन-डी का सेवन करें

विटामिन-डी हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरुरी पोषक तत्व है। यह हड्डियों में अवशोषित हो जाता है और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों के साथ मिलकर हमारे शारीरिक विकास में मदद करता है। यह ग्रोथ हार्मोन के उत्सर्जन में भी अहम् भूमिका निभाता है। सूर्य की रोशनी विटामिन-डी का प्राकृतिक स्रोत है। सुबह की धूप लेने से आपकी दिनभर की विटामिन-डी की जरुरत पूरी हो जाती है। इसके लिए आप कम से कम एक घंटे धूप में बिताएं। इसके अलावा आप भोजन के जरिए भी विटामिन-डी ले सकते है। दूध, अंडा, मछली, पनीर आदि खाद्य पदार्थों में भरपूर मात्रा में विटामिन-डी पाया जाता है। विटामिन-डी का संतुलित सेवन आपकी लम्बाई बढ़ने में सहायक है।

निष्कर्ष

सही दिनचर्या और संतुलित आहार ही एक मात्र तरीका है जिससे आप अपनी लम्बाई बढ़ा सकते है। बाजार में बहुत से विज्ञापन है जो दावा करते है, कि 7 दिनों में आपकी लम्बाई 2 इंच बढ़ा देंगे। आप ऐसे भ्रामक विज्ञापनों के झांसे में न आए। आप आपने पैसों और सेहत को नुकसान पंहुचा सकते है। आपकी लम्बाई का बढ़ना या न बढ़ना आपकी आदतों पर निर्भर करता है। पौष्टिक आहार, नियमित व्ययाम, अच्छी नींद और भरपूर पानी का सेवन करने से आप अपनी इच्छित लम्बाई प्राप्त कर सकते है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!